Ladli Behna Yojna Kist : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के इंदौर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को रूपये 1573 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।
साथ ही गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 26 लाख बहनों के खाते में 55 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 55 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 333.32 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सिंगरौली जिले की 2 लाख 1 हजार 211 पात्र महिलाओं के खाते में प्रति महिला एक हजार 250 रूपये के मान से मुख्यमंत्री ने राशि अंतरित की गई।
कलेक्टर कार्यालय के NIC कक्ष से जिला कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट के NIC कंक्ष में कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, DPO राजेश गुप्ता, खाद्य आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, परियोजना अधिकारी आरपी सिंह सहित लाडली बहने उपस्थित रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया।
Singrauli Job Fair : 13 नवम्बर 2024 को आयोजित होगी एक दिवसीय रोजगार मेला सह कैरियर प्रदर्शनी