Singrauli News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम जेंडर आधारित हिंसा रोकथाम ’’हम होंगे कामयाब’’ पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप मे आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर चंन्द्रशेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशानुसार पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शैक्षणिक संस्थानां, समुदायों पंचायतों में उपस्थित छात्र-छात्राओं महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 कार्य स्थल पर यौन उत्पीडन पॉस्कों अधिनियम के साथ-साथ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के बारे में विस्तत जानकारी दी जा रही है। वही विद्यालयों तथा कालेजों में पेंन्टिंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को कानूनी जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
वही आज पुलिस विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से गीतांजली हाईस्कूल शासन में अध्ययनरत बच्चों को चित्रकला के माध्यम से पोस्को एक्ट एवं कानून के संबंध में जागरूक किया गया। तथा मोरवा क्षेत्र अंतर्गत थाना मोरवा एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंजरेह में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) पास्को अधिनियम के साथ-साथ गुडटच-बैडटच) साईबर क्राईम) महिला हेल्पलाईन) एवं डॉयल 100 के संबंध में उपनिरीक्षक प्रीती साकेत) प्रभारी जिला समन्वयक मीनाक्षी शुक्ला सहित विद्यालय अध्यापकों द्वारा जागरूकताका कार्य किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थाना बरगवा द्वारा न्यू रॉयल पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) पास्को अधिनियम के साथ-साथ गुडटच-बैडटच) साईबर क्राईम) महिला हेल्पलाईन) एवं डॉयल 100 के संबंध में जागरूक किया गया। तथा महिला थाना द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गहिलगढ पश्चिम बच्चों को महिला यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013) पोक्सो अधिनियम 2012 भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के संबंध में विशेष अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। विद्यालय में पोस्टर मेकिंग एवं काव्य प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान बस स्टैंड जाकर बसों में पैनिक बटन का निरीक्षण किया गया बस कंडक्टर एवं ड्राइवर को पैनिक बटन के बारे में बताया गया व पैनिक बटन लगवाने की हिदायत दी गई बस ड्राइवर को महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया बसों में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के पोस्टर लगाए गए। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा, प्रधान आरक्षक अखिलेश रावत,राखी मिश्रा बेला, रवि सिंह उपस्थित थे।इसी प्रकार जिले के अन्यों थानों विकासखण्डों एवं पंचायतों में शैक्षणिक संस्थाओं तथा समूदायों में बच्चों तथा महिलाओं को कानूनी जागरूकता लाने का कार्य किया गया।
Singrauli News : सिंगरौली जिले में अलग-अलग तीन जगह पर हुआ सड़क दुर्घटना! बाइक सवार युवक की मौत