Singrauli News : प्रदेश के प्रत्येक निवासी को उसकी पात्रता अनुसार शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके घर पर ही सुगमता के साथ मिल सके इसके लिए अनेकों अभिनव प्रयास राज्य शासन द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंशानुसार पूरे प्रदेश के साथ ही सिंगरौली जिलें में राजस्व महाअभियान 3.0 चलाया जा रहा है। राजस्व महाअभियान के दौरान किसानो के राजस्व प्रकरणों जिनमें नामांतरण, सीमांकन, वटनवारा, नक्शा तरमीम, प्रधामंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रकरणों का निराकरण कर उन्हें लाभान्वित कराया जा रहा है।
इसी क्रम रजमिलान निवासी किसान प्रदीप शाह के द्वारा अपने भूमि का समग्र आईडी के ई केवाईसी कराने का आवेदन दिया गया। किसान का उपस्थित राजस्व दल के द्वारा तत्परता के साथ ई केवाईसी कर दिया गया। अब प्रदीप को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभ सुगमता से मिल सकेगा। किसान प्रदीप शाह ने कहा कि मेरे राजस्व प्रकरण का निराकरण बड़ी ही सुगमता के साथ राजस्व विभाग द्वारा किया गया है। इसके लिए मै मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राजस्व टीम के प्रति दिल से आभार व्यक्त करता हू।