Singrauli News : किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी एवं उसकी मां गिरफ्तार 

Singrauli News :  खुटार चौकी क्षेत्र के एक किशोरी को शादी का झांसा देकर करीब एक साल से लखनऊ एवं भोपाल घुमाते हुए दुराचार किया था। पीड़ित किशोरी ने पिछले दिनों पुलिस चौकी में अपने माँ के साथ पहुंच आरोपियों विरूद्ध FIR दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,इसमें आरोपी की मां की भी संलिप्तता पाई गई है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी का आरोप है कि सूरज कुमार निशाद,पिता-राजू प्रसाद केवट निवासी हर्दी वर्तमान पता चारबाग यूपी गांव का पड़ोसी है। कभी कभार घर घुमने आता था और वही से जान पहचान हो गई। पिछले वर्ष मई महीने में अपने घर हर्दी रात में लेजाकर शादी का झासा देकर मांग में सिंदुर भरकर लखनऊ ले गया। 9 महीने बाद आरोपी सूरज उसे भोपाल ले गया और वहा किराए के कमरे में ले जाकर दुराचार किया। इसी साल 25 नवम्बर को भी दुराचार किया था और इसके बाद उसे घर छोड़कर लखनऊ भाग गया। आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ उसके मां के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर साईबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जले भेज दिया गया।

सिंगरौली समाचार : सिंगरौली में अब समोसा बेचने के लिए भी लाइसेंस जरूरी, नहीं तो लगेगा 2 लाख रुपए तक का जुर्माना

Leave a Comment

सिंगरौली में है 13 रेलवे स्टेशन! सिंगरौली में रहकर भी नहीं जानते होंगे सभी का नाम सिंगरौली के इसी गुफा में रावण ने किया था मंदोदरी से विवाह ठंड के मौसम में सिंगरौली जिले के इन 8 जगहों का करें दीदार