Singrauli News : शक्तिनगर थानांतर्गत एनसीएल दुधीचुआ परियोजना के बैरियर के समीप शुक्रवार की सुबह साइकिल सवार व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी। जिसे आनन फानन में उपचार हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत ले जाया गया, जहॉ डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर हंगामा करने लगे। मृतक के परिजनो का आरोप था कि परिवार को आने के पहले शव अस्पताल क्यों लाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर परिवार को समझाइस दिए तब जाकर मामला शांत हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शिवार्चन तिवारी पिता राजमणि तिवारी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लोधी थाना बहरी जिला सीधी हालमुक़ाम जयंत दूधिचुआ खदान में मां परवर्ती ट्रांसपोर्ट कंपनी में लोडर ऑपरेटर के पद पर कार्य करता था। सुबह साइकिल से जा रहा था उसी समय दुधीचुआ बैरियर के समीप ट्रक क्रमांक UP 64 AT 9235 की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परियोजना के कर्मचारियों द्वारा उसे तत्काल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय उपचार हेतु जीवित होने की आशंका से ले जाया गया कि हो सकता उपयार से उसकी जान बच जाए, लेकिन डाक्टरो ने मृत्यु घोषित कर दिया। इधर परिजनो का आरोप है कि साक्ष्य को मिटाने के लिए दुर्घटना दुर्घटना के बाद शव को तत्काल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत ले जाया गया।
परिजन नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर हंगामा घटना स्थल से शव हटाने का विरोध करने लगे। वही अस्पताल ले जाने वालो का कहना है कि तत्काल अस्पताल इस लिए पहुंचाया गया कि शायद उसकी जिंदगी बच जाए। वही जयंत चौक्ी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार द्वारा दल बल के साथ नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर लोगो समझा बुझाकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जयंत चौकी प्रभारी की पहल पर एक समझौता के तहत ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक द्वारा मृतक के परिजन को जब तक उसका कार्य चलेगा तब गुजारा भत्ता देने का आश्वासन दिया गया है। वही आधार पर मु0अ0सं0 014/2025 धारा 281, 106, बीएनएस बनाम ट्रक वाहन संख्या UP 64 AT 9235 के चालक नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ.नि. श्रीप्रकाश थाना शक्तिनगर द्वारा सम्पादित की जा रही है।
Singrauli News : हाइवा की चपेट में आई बाइक पति-पत्नी की मौत, बच्चा गंभीर