Singrauli News : गणतंत्र दिवस’’ की संध्या पर अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में ‘’भारत पर्व’’ का हुआ आयोजन

Singrauli News : राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर अटल सामुदायिक भवन बिलौजी ‘’भारत पर्व’’ का आयोजन किया गया। ‘’भारत पर्व’’ कार्यक्रम में कलाकारों ने देश भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। भारत पर्व का शुभारंभ कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

 ‘’भारत पर्व’’ कार्यक्रम में जबलपुर के कलाकार श्री मिठाई लाल चक्रवर्ती एवं उनके दल द्वारा बुदेली लोकगीतो की मनमोहक प्रस्तुति दी गई वही चन्द्रकांत पाण्डेय एवं उनके साथियों द्वारा घसिया गुदुमबाजा की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। भारत पर्व पर मटकी नृत्य की भी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। भारत पर्व पर सीईओ जिला पंचायत की पुत्री मैत्री सिंह देश भक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी । वही स्थानीय कवि नारायण दास विकल ने प्रेम एक समपर्ण है विषय पर मनमोहक कविता पाठक कर श्रोताओं को मत्रमुग्ध किया गया। वही उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा शानदार प्रस्तुति दी। भारत पर्व पर जनसम्‍पर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रीत प्रदर्शनी भी लगाई गई। कलेक्‍टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने शासन की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रीत प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिले के नागरिकों ने प्रदर्शनी के माध्य‍म से योजनाओं की जानकारी ली।

भारत पर्व पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश की धर्म पत्नी श्रीमती रंजना सिंह, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, सौरभ मिश्रा, नंदन तिवारी, देवेन्द्र द्विवेदी, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल, पुष्पराज विश्वकर्मा, अभय सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Singrauli News : हमारे देश की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था विश्व की सर्वश्रेष्ठ शासन व्यवस्था है कलेक्टर

Leave a Comment

सिंगरौली में है 13 रेलवे स्टेशन! सिंगरौली में रहकर भी नहीं जानते होंगे सभी का नाम सिंगरौली के इसी गुफा में रावण ने किया था मंदोदरी से विवाह ठंड के मौसम में सिंगरौली जिले के इन 8 जगहों का करें दीदार