Singrauli Accident News : सिंगरौली जिले में अलग-अलग जगह पर हुआ सड़क हादसा! दो युवकों की हुई मौत

Singrauli Accident News : सिंगरौली जिले में सड़क हादसों में लोगों के मरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह भी जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के तेलदह में एक सड़क दुर्घटना पेश आई, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं गुरुवार देर शाम मोरवा थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस घटना के बाद भी कई घंटे तक जाम की स्थिति निर्मित रही और भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम तेलदह में बाइक सवार अंजनी साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 32 वर्ष ग्राम धौडर सड़क किनारे खड़े कोल वाहन से जा टकराया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद करीब 1 घंटे तक वहां जाम की स्थिति रही। बरगवां निरीक्षक शिव पूजन मिश्रा ने घटना स्थल पहुंचकर परिजनों ढ़ाढ़स बंधाते हुये शासन द्वारा उचित मदद का भरोसा दिलाकर स्थिति को संभालते हुए शव को पीएम हेतु भिजवाया जिसके बाद जाम खुला।

वहीं गुरुवार देर शाम मोरवा थाना क्षेत्र के शुक्ला मोड़ समीप 19 वर्षीय संजय गुप्ता पिता जवाहर गुप्ता सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस बात से गुस्साए परिजन समेत स्थानीय लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे मोरवा जयंत एवं मोरवा बरगवां का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। घटना के बाद पार्षद शेखर सिंह, आशीष गुप्ता समेत विनोद कुर्वंशी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। जिससे प्रदर्शनकारियों की भीड़ और बढ़ती चली गई। इसके बाद तहसीलदार अभिषेक यादव, मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी, बरगवां निरीक्षक शिव पूजन मिश्रा, जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर परिहार, गोरबी चौकी प्रभारी भिपेंद्र पाठक सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाते हुए उचित मुआवजे के साथ न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उन्हें शांत कराया। तब जाकर रात 11 बजे जाम खुला।

Singrauli News : सिंगरौली जिले में अलग-अलग तीन जगह पर हुआ सड़क दुर्घटना! बाइक सवार युवक की मौत

Leave a Comment

सिंगरौली में है 13 रेलवे स्टेशन! सिंगरौली में रहकर भी नहीं जानते होंगे सभी का नाम सिंगरौली के इसी गुफा में रावण ने किया था मंदोदरी से विवाह ठंड के मौसम में सिंगरौली जिले के इन 8 जगहों का करें दीदार