Singrauli News : आनंद एवं उमंग का त्योहार मकर संक्रांति पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही जिले के नागरिक जिले में प्रवाहित होने वाली नदियों सोन, गोपद, बनास, काचन आदि नदियों के घाटों पर पहुंचकर अस्था की डुबकी लगाई। उसके बाद मान्यता के अनुसार गुड़-तिल का दान किया। घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। इसी कड़ी में एनसीएल मैदान बिलौंजी में महिला बाल विकास विभाग द्वारा मकर संक्रांति महापर्व मिलन त्योहार का आयोजन किया गया था। जिसमें सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, महपौर रानी अग्रवाल, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने पहुंचकर स्व सहायता समूहों द्वारा लगाए गये स्टॉलों का अवलोकन किया। अस्था के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर ने गुल्ली- डंडा खेला। इसके साथ ही सभी ने पतंगबाजी की। नेताओं और अधिकारियों ने आपस में पेच लड़ाते हुए एक दूसरे की पतंगों को काटने का प्रयास किया।
हमारी संस्कृति और अस्था का प्रतीक है यह पर्व
नेताओं ने कहाकि यह पर्व हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, इसे उमंग और उल्लास के साथ मनाएं। इस दौरान कलेक्टर ने गरीबों में उपहार स्वरूप गुड़-लाई एवं तिल का वितरण किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री नगर निगम व्हीबी उपाध्याय, मेयर इन काउंसिल के सदस्य खुर्शीद आलम, पूनम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लाडली बहनें, स्व सहायता समूह के महिला सदस्य एवं बड़ी बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।
Singrauli News : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत