Maitri Hills Singrauli : यूँ तो सिंगरौली जिले में सुकून के पल बिताने के लिए कई खूबसूरत और शानदार जगहें है, लेकिन आज आप लोगों को एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जहां अपने दोस्तों, रिश्तेदार एवं परिवार के साथ पहुंचकर सुकून के पल बिता सकते हैं।
अगर आप भी शहर की भागदौड़ से थक चुके हैं और चाहते हैं कि कुछ पल प्रकृति की गोद में बिताएं? अगर आपका जवाब हां है, तो सिंगरौली जिले में स्थित मैत्री हिल स्टेशन आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकता है। मैत्री हिल स्टेशन (रिलायंस टाउनशिप बुद्ध टेंपल) एक ऐसी जगह है जहां आप शहर की भागदौड़ से दूर, प्रकृति की गोद में शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं। यहां का शांत वातावरण, हरे-भरे पेड़ और खूबसूरत दृश्य आपको एक नई ऊर्जा देंगे। आईए जानते हैं मैत्री हिल के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से।
प्राकृतिक प्रेमियों के लिए स्वर्ग है मैत्री हिल
सिंगरौली जिले में स्थित यह हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है। यहां का शांत वातावरण, हरे-भरे पेड़ और खूबसूरत दृश्य आपको शहर की चकाचौंध से दूर एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगे। आप सभी को बता दे की मैत्री हिल को हाल ही में रिलायंस कंपनी के द्वारा बेहतरीन तरीके से पहाड़ को ही हिल स्टेशन बना दिया गया। इतना ही नहीं पहाड़ के शिखर पर बुद्ध की बड़ी प्रतिमा भी स्थापित की गई है इसके अलावा और भी कई प्रसिद्ध व्यक्तियों की प्रतिमा बनाई गई है।
इस वजह से मैत्री हिल है खास?

सिंगरौली जिले में स्थित मैत्री हिल कई कारणों से खास माना जाता है। यहां आप शोर-शराबे से दूर, प्रकृति की गोद में बैठकर कुछ सुकून भरे पल बिता सकते हैं। वही हरे-भरे पेड़, खूबसूरत दृश्य और शांत वातावरण आपको यहां आकर्षित करेंगे। आप चाहे तो यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक भी मना सकते हैं। पिकनिक के साथ-साथ बर्थडे पार्टी के लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध है. अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं तो यहां आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से यहां आपको कई तरह के पक्षी और जानवर भी देखने को मिलेंगे।
इन चीजों का ले सकते हैं आनंद
यहां आप प्रकृति की गोद में बैठकर किताबें पढ़ सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं या फिर बस कुछ पल शांति से बैठ सकते हैं। सबसे खास यहां आप फोटोग्राफी कर सकते हैं यहां की खूबसूरती को अपने स्मार्टफोन के कैमरा में कैद कर सकते हैं जो आपको यादगार पल बनाएंगे। इसके साथ-साथ यहां स्विमिंग के लिए बड़ा स्विमिंग पूल भी बनाया गया है।
कई प्रकार के फास्ट फूड का ले सकते हैं आनंद
यहाँ आप कई प्रकार के सस्ते फास्ट फूड जैसे : पिज़्ज़ा, मोमोज, बर्गर, चाऊमीन, समोसे का आनंद ले सकते हैं.
मैत्री हिल कैसे पहुंचें?
मैत्री हिल स्टेशन सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न से लगभग 20 किलोमीटर दूर पर सासन में स्थित है। आप यहां ऑटो या निजी वाहन से पहुंच सकते हैं।
मैत्री हिल कब जाएं?
वैसे तो मैत्री हिल साल के किसी भी समय जा सकते हैं लेकिन सर्दियों के मौसम में यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है।