सिंगरौली में ठंड : पिछले कुछ दिनों से परिक्षेत्र में ठंड का अहसास प्रतिदिन बढ़ रहा है। खासकर सुबह व रात में ठंड की मौजूदगी का अहसास ज्यादा हो रहा है। ऐसे में लोग सुबह के समय धूप में समय व्यतीत करने लगे हैं। दिन व रात के तापमान में भी गिरावट का क्रम कुछ दिनों से लगातार जारी है। पिछले पांच दिनों में परिक्षेत्र में रात के तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और दिन के तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है।
मौसम की जानकारी देने वाले एडब्ल्यूएस एआरजी नेटवर्क के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिसे व न्यूनतम तापमान 16 डिसे, शनिवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिसे व न्यूनतम तापमान 17.9 डिसे, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिसे व न्यूनतम तापमान 19.2 डिसे, गुरूवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिसे व न्यूनतम तापमान 20.5 डिसे दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा और नीचे
जायेगा, जिससे ठंड बढेगी।
Singrauli News : तालाब में तैरता मिला आदिवासी युवक का शव! इलाके में सनसनी