Singrauli News : महाराष्ट्र चुनावों में मिली प्रचंड विजय पर सिंगरौली जिले के भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव की आतिशबाजी,बांटी मिठाइयां

Singrauli News : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तथा उत्तर प्रदेश उप चुनावों पर मिली प्रचंड विजय पर भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर विजय उत्सव मनाया तथा आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटी।

जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय में एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड विजय पर एक दूसरे को बधाई प्रेषित की तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश के विजय का असर पूरे प्रदेश समेत जिले में भी दिखाई दिया तथा पार्टी के विजय उत्सव पर जमकर आतिशबाजी की गई।

जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि दोपहर से ही परिणाम रूझानों को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित होने लगे तथा एक दूसरे को बधाई देते नजर आये। अपने वक्तव्य में जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक ये हमारा सबसे बढ़िया प्रदर्शन है और झारखंड में भी पार्टी ने अच्छी सीटें प्राप्त की हैं,जो पिछली बार से प्रदर्शन से काफी ज्यादा हैं। जिलाध्यक्ष जी ने कहा हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी जनप्रिय योजनाएं और भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों ने इस विजय का मार्ग प्रशस्त किया है। उत्तर प्रदेश उप चुनावों में मिली प्रचंड जीत योगी जी के कुशल प्रशासक होने का प्रमाण है।

झारखंड प्रदेश में हमारे पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रभारी के रूप में अपना दायित्व निभाया और पिछले विधानसभा चुनावों से बहुत बेहतर परिणाम लाने में सफल रहे हैं और आज का चुनाव परिणाम ये प्रमाणित करता है सारा राष्ट्र अब भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार कर चुका है और भारतीय जनता पार्टी ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।

विजय उत्सव के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, राजेश तिवारी, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, विधानसभा संयोजक संतोष वर्मा, जिला महामंत्री ध्रुव सिंह, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे‌, विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट संयोजक प्रदीप शाह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक सुनील सिंह गहरवार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक विनोद द्विवेदी, वरिष्ठ नेता नरेश शाह, सीताराम वर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, रामेश्वर शाह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Singrauli News : जयंत पुलिस ने 3 नाबालिग बच्चों को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Leave a Comment

सिंगरौली में है 13 रेलवे स्टेशन! सिंगरौली में रहकर भी नहीं जानते होंगे सभी का नाम सिंगरौली के इसी गुफा में रावण ने किया था मंदोदरी से विवाह ठंड के मौसम में सिंगरौली जिले के इन 8 जगहों का करें दीदार