सिंगरौली का मौसम : सिंगरौली में 7 दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट 

सिंगरौली का मौसम : जिले में शीतलहर और ठंड की मार बदस्तूर जारी है, लेकिन इस बीच कोहरा भी परिक्षेत्र में तेजी से असरदार होने लगा है। खासकर सुबह और रात के समय कोहरा असरदार रहता है। बसाहट वाले क्षेत्रों के अन्य क्षेत्रों में कोहरे की असर रोज जोरों पर देखने को मिल रहा है। इस क्रम में अब रविवार के लिए मौसम केन्द्र भोपाल ने सिंगरौली जिले में घना कोहरे छाये रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को जारी इस घने कोहरे के ऑरेंज अलर्ट में सिंगरौली के साथ रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर व मैहर जिलों के नाम शामिल हैं।

सेहत व सुरक्षा को लेकर ये सुझाव व चेतावनी

परिक्षेत्र में लगातार पड़ रही ठंड से लोगों की बीमारियों की चपेट में आने का भी क्रम जोर पकड़े हुये हैं। ऐसे में मौसम केन्द्र की ओर से भी लगातार अलर्ट में ये भी बताया जा रहा है कि लंबे समय तक शीत के संपर्क में रहने से मस्तिष्क को गंभीर क्षति हो सकती है। इस कारण शरीर में गर्मी के ह्रास से कंपकंपी, बोलने में दिक्कत, अनिद्रा व मांसपेशियों में अकड़न व सांस लेने में दिक्कत आदि समस्याएं हो सकती हैं। शीत लहर की चपेट में आने से शीत से प्रभावित अंगों में संवेदन शून्यता, हाथ-पैर की उंगलियों का सफेद या पीले पड़ना आदि स्थितियां बन सकती हैं। इन दिनों कोहरे के मद्देनजर वाहन धीमी व औसत गति से चलाएं व आगे-पीछे के वाहनों से उचित दूरी बनाकर ही वाहन चलाएं।

एक नजर तापमान पर

मौसम की जानकारी देने वाले एडब्ल्यूएस एआरजी नेटवर्क के अनुसार, शनिवार को एक दिन पहले शुक्रवार के मुकाबले दिन व रात के पारे में उछाल देखने को मिला है। स्थिति ये है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिसे व अधिकतम तापमान 21.7 डिसे, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिसे व अधिकतम तापमान 21.6 डिसे दर्ज किया गया था।

Singrauli Displaced : विस्थापन को लेकर NCL की नई योजना! अब विस्थापितों को बसना होगा खुद 

Leave a Comment

सिंगरौली में है 13 रेलवे स्टेशन! सिंगरौली में रहकर भी नहीं जानते होंगे सभी का नाम सिंगरौली के इसी गुफा में रावण ने किया था मंदोदरी से विवाह ठंड के मौसम में सिंगरौली जिले के इन 8 जगहों का करें दीदार