सिंगरौली में ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी करने वाले 2 चोर पकड़ाए! घर के पास लगाए ट्रैक्टर ट्राली को रातों-रात चोरों ने किया था पार 

Singrauli News : सिंगरौली जिले में चोरी के मामले आए दिन सुनने को मिल रहे हैं ऐसा ही मामला मोरवा थाना अंतर्गत से आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी उपेन्द्र विश्वकर्मा पिता देवी दयाल विश्वकर्मा उम्र- 54 वर्ष निवासी- चुरकी ने मोरवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने खेती किसानी के लिए स्वराज कंपनी का एक ट्रेक्टर ट्राली के साथ खरीदा था।

 बीते 19 अक्टूबर को शाम करीबन 8 बजे उसने अपना ट्रेक्टर व ट्राली अपने घर के सामने रोड के किनारे खड़ा किया था और घर जाकर खाना खाकर सो गया। सुबह करीबन 5 बजे जब उठा तो बाहर जाकर देखा तो उसके ट्रेक्टर की ट्राली नही थी। जिसकी पता तलाश उसने गांव घर में की किन्तु कोई पता नही चला। ट्रेक्टर की ट्राली को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इधर ट्रैक्टर ट्राली का मालिक ट्राली की पता तलाश करता रहा पर कोई पता नही चला।

ट्रैक्टर ट्राली के 2 चोर हुए गिरफ्तार

फरियादी की रिपोर्ट पर मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी अपराध धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने एक टीम गठित कर घटना स्थल पर रवाना किया। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी अखिलेश वैश्य पिता- लक्ष्मी नारायण निवासी चतरी एवं पिंटू गुर्जर पिता- फागू लाल निवासी झरकटिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्राली को बराामद कर लिया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के साथ सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह, संजीत सिंह, प्रधान आरक्षक सुबोध सिंह तोमर, राहुल सिंह एवं अर्जुन की भूमिका रही।

Singrauli News : जंगली जानवरों को मारने के लिए लगाई गई बिजली की तारे में फंसकर कैलाश की मौत! बिजली की तारे लगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

सिंगरौली में है 13 रेलवे स्टेशन! सिंगरौली में रहकर भी नहीं जानते होंगे सभी का नाम सिंगरौली के इसी गुफा में रावण ने किया था मंदोदरी से विवाह ठंड के मौसम में सिंगरौली जिले के इन 8 जगहों का करें दीदार